अंग्रेजी सिखने के 10 आसान तरीके । अंग्रेजी बोलना कैसे सिखे ? English bolna kaise sikhe ? How to Learn English Speaking ?

 आज के इस दौर में अंग्रेजी पढ़ना और लिखना बहुत आवश्यक हो गया है. बहुत सारी परीक्षाएं अभी ऑनलाइन हो रही है. जिसके करना बुनियादी अंग्रजी आना यह सबके लिए बहुत अनिवार्य है. बहुत सारी Competitive Exams अभी अंग्रेजी में ही हो रही है. वैसे तो हम इंग्लिश व्याकरण के पुस्तक पढ़कर अंग्रेजी सीख सकते है लेकिन इस ब्लॉग में आप पढ़ेंगे की रोजमर्रा की इस जिंदगी में अंग्रेजी आसानी से कैसे सीखे और पढ़े.इस वेबसाइट पर आगे चलकर आपको और भी अंग्रेजी व्याकरण से सबंधित जानकारी मिलेगी.



  किसी भी नई भाषा को अगर पढ़ना है और लिखना है तो उसे अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी है. कोई भी भाषा ज्यादा कठिन नहीं होती उसे समझकर आप कोई भी भाषा सिख सकते है. आज हम पढ़ेंगे की इस रोजमर्रा की  जिंदगी में अंग्रेजी सीखने के 10 आसान और मजेदार तरीके जिससे आप कोई भी पुस्तक न पढ़कर अंग्रेजी सीख सकते है......

10 Amazing Tips to learn English Speaking

1. Listen English Radio Channels.

आज के इस दौर में बहुत सारे लोगों के पास अब मोबाइल आ गया है जिसपर वे समाचार, गाने सुनते है लेकिन आज भी गांव में, शहर में ऐसे कई लोग है जिनके पास रेडियो है. रेडियो पर अंग्रजी सीखने के कई चैनल है जिनपर आप अपना कार्य करते हुए अंग्रेजी धीरे धीरे सीख सकते है.

2. Don't Read too much English Grammar

 यह तरीका थोड़ा आपकी अजीब लगेगा लेकिन या महत्वपूर्ण है. अगर आप परीक्षाओं के लिए अंग्रेजी सीखना चाहते है तो ग्रामर की पुस्तके पढ़ सकते है लेकिन अगर आप अंग्रेजी में सिर्फ बोलना चाहते है, दूसरो के साथ बाते करना चाहते है तो ग्रामर ज्यादा न पढ़े क्योंकि ग्रामर पढ़ने से आप अंग्रेजी बोलने में कन्फ्यूज हो सकते है. जब आप कोई वाक्य बोलते है तब आप नियमों के बारे में सोचने लगते है.

3. Watch English YouTube Videos

यूट्यूब एक ऐसा प्लेफॉर्म है जहां पर आपको हर टॉपिक पर विडियो मिलेगा. यूट्यूब पर जब आप अग्रेंजी सीखने के तरीके सर्च करोगे तो आपको हजारों विडियो मिलेगी आप इनमे टॉप विडियोज देखकर भी अंग्रेजी आराम से सिख सकते है.

4.  Chat with your Relatives-Friends.

 ऐसा कोइ मोबाइल यूजर नही होगा जिसके पास व्हाट्सएप नही होगा. हरद्दीन आप अपने रिशेदार, दोस्तो के साथ व्हाट्सएप पर बात करते होंगे. आप अपने रिश्तेदार, दोस्तो के साथ अंग्रेजी में बात कर सकते है जिससे आपकी अंग्रेजी और भी बेहतरीन हो जाएगी. ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी सब्द वाक्य का प्रयोग करे.

5. Watch English Films

अंग्रेजी फिल्म और सीरियल देखे जिससे आपको अंग्रेजी के नए नए शब्द, वाक्यों की जानकारी होगी और आपको अंग्रेजी बोलने में थोड़ी मदद होगी.आप अगर गानों के शौकीन है तो आप अंग्रेजी गाने भी सुन सकते है जिससे आपको नए नए शब्द समझ आयेंगे.

6. Read Content on Internet

इंटरनेट पर आपको बहुत सारे आर्टिकल्स, स्टोरीज, ब्लॉग्स मिलेंगे. आप इंटरनेट पर अपने मनपसंद टॉपिक्स सर्च करो और अपने मनपसंद टॉपिक को अंग्रेजी में पढ़े. एक एक शब्द, वाक्य को समझने की कोशिश करे. नए नए वाक्य, सब्द्द अपने नोटबुक में लिखे.

7. Write English Content 

अगर आप वेबसाइट, ब्लॉग्स, आर्टिकल्स बनाने या लिखने में  इच्छुक हो तो आप अपनी एक वेबसाइट बनाकर उसमें अंग्रेजी में आर्टिकल्स लिखने की कोशिश करे जिससे आपकी अंग्रेजी और भी बेहतर हो जाएगी.किसी एक टॉपिक पर अंग्रेजी में निबंध, लेख, कविताएं, लिखने की कोशिश करे.

8. Do Conversation

अंग्रेजी बोलने वाले लोगो के साथ रहे. उनसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में अंग्रेजी में चर्चा करे.उनसे दोस्ती करे और अंग्रेजी में चर्चा करे. अगर आप दूसरो के साथ अंग्रेजी बोलने में दिक्कत आ रही है तो आप हर दिन खुद से अंग्रेजी बोलने की कोशिश कर सकते है. बादमें जब आपको अंग्रेजी में पक्के हो जाए तब आप अपने दोस्तो के साथ अंग्रेजी बोल सकते है.

9. Speak English With Tongue Twisters.

ऐसे कई लोग जिन्हें इंग्लिश व्याकरण के हर नियम याद है लेकिन उन्हें अंग्रेजी बोलनी नही आती उनकी जबान फिसल जाती है. ऐसे लोगो को अपने दोस्तो के साथ tongue twister से अंग्रेजी बोलनी चाहिए जिससे वे अंग्रेजी बोलने में लड़खड़ाएंगे नही.

50 Tongue Twisters to improve english pronunciation 

10. Keep Practice & Learn to Speak English

किसी भी भाषा को सीखने के लिए उसकी प्रैक्टिस बहुत जरूरी होती है. अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस करते रहिए. हर दिन नए शब्द याद करे आप अपने आप अंग्रेजी बोलना सीख जायेंगे.अभ्यास मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है. 

- इस वेबसाइट को आगे भी शेयर करे ताकि और भी लोग अंग्रेजी बोलने की शुरुआत करे. आपको आगे चलकर इस वेबसाइट पर और भी ऐसे आर्टिकल्स मिलेंगे. Share it with your friends and relatives so they can also start to speak English. Thank You ! Comment Down.

Previous Post Next Post