मोबाइल एक ऐसा साधन जिसका प्रयोग लगभग सभी घरों में किया जा रहा है. मोबाइल से हमारे सभी काम हो रहे है. लेकिन मोबाइल यह हमारे लिए खरनाक भी साबित हो सकता है. अकसर हम टीवी, मोबाइल,समाचार पत्र में मोबाइल फोन ब्लास्ट की खबर सुनते है. सेलफोन ब्लास्ट एक बहुत ही बड़ी समस्या है जिससे बहुत सारे लोग अपनी जान गवा चुके है.
लेकिन सबका मोबाइल ब्लास्ट नही होता. लाखो लोगो में से किसी एक का फोन ब्लास्ट हो सकता है. फिर भी हमे यह पता होना चाहिए की आखिर स्मार्टफोन ब्लास्ट क्यों होते है ? मोबाइल फोन गरम क्यों होते है ? और मोबाइल फोन ब्लास्ट से कैसे बचे ?
- मोबाइल फोन ब्लास्ट क्यों होते है ? Why Do Mobile Phones Explode or Blast
मोबाइल हो या कोई और इलेक्ट्रॉनिक मशीन अगर वो काम करेगी तो गरम तो होंगी ही. मोबाइल फोन गरम होना यह एक आम बात है लेकिन हद से ज्यादा गरम हो जाने से यह ब्लास्ट भी हो सकता है.वैसे हर बार मोबाइल गरम होने पर मोबाइल ब्लास्ट नही होता.
मोबाइल फोन ब्लास्ट होने के पीछे एक ही कंपोनेंट का हाथ होता है और वह मोबाइल की बैटरी का. मोबाइल फोन में हम अभी बड़ी बड़ी बैटरी आने लगी है. मोबाइल फोन ब्लास्ट बैटरी की वजह से होते है. वैसे तो हम कार, गाड़ी, कारखाने में बहुत बड़ी बैटरी देखते है लेकिन वह ब्लास्ट नही होती. इसके पीछे कारण यही है की मोबाइल फोन्स कम जगह होने के कारण उसने Lithium ions (Li-on) की बैटरी प्रयोग की जाती है.जब मोबाइल की बैटरी पर ज्यादा लोड हो जाते है या वो हद से ज्यादा गरम हो जाती है तब हो ब्लास्ट होती है
- मोबाइल फोन ब्लास्ट से कैसे बचे ? How to Prevent Mobile Explosion or Blast
मोबाइल फोन ब्लास्ट होने के पीछे सिर्फ मोबाइल मैन्युफैक्चर की गलती नही होती. कभी कभी फोन ब्लास्ट में यूजर की भी गलती होती है. मोबाइल यूजर को फोन ब्लास्ट से कैसे बचना चाहिए ? चलिए देखते है.
1. Mobile Phone Charger
मोबाइल चार्जिंग के लिए कंपनी का दिया हुआ चार्जर का ही प्रयोग करे. अगर कंपनी ने दिया हुआ चार्जर खराब हो जाए तो आप थर्ड पार्टी ब्रांडेड चार्जर का प्रयोग कर सकते लेकिन संभवतः मोबाइल चार्जर अपने कंपनी के सर्विस सेंटर से खरीदे
2. Battery Expansion
जब हमारा फोन बहुत पुराना होता जाता है तब फोन की बैटरी फूल (expand) जाती है. कई लोग इसे नजरअंदाज करते है. लेकिन हमे इसे नजरअंदाज न कर जल्द ही हमारे मोबाइल सर्विस सेंटर जाकर बैटरी रिप्लेस करनी चाहिए.
3. Mobile Phone Overuse
कई बार हम फोन का हद से ज्यादा ही प्रयोग करते है जिसकी वजह से मोबाइल की बैटरी और प्रोसेसर बहुत गरम हो जाता है. इसलिए हमे मोबाइल का ओवरयूज नही करना चाहिए.
4. Mobile Phone Charge After Cooling it
मोबाइल का अति प्रयोग करने के बाद जल्द ही मोबाइल को चार्जिंग पर लगा देते है लेकिन हमे ऐसा ना कर फोन ठंडा होने के बाद चार्जिंग पर लगाना चाहिए . और मोबाइल चार्जिंग के वक्त फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
5. Mobile Phone Over Charging
वैसे तो अभी के फोन में यह सुविधा है की फोन चार्जिंग होने के बाद चार्जिंग जल्द ही ऑटोमैटिक बंद हो जाती है. जिसके कारण अगर फोन overcharge भी हो तो उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. लेकिन फिर भी हमे फोन को ओवरचार्ज नही करना चाहिए.
आज के इस ब्लॉग में आपने पढ़ा की स्मार्टफोन ब्लास्ट क्यों होते है और स्मार्टफोन ब्लास्ट से कैसे बचा जा सकता है. आशा करता हु की आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा. Please Share it to your Friends and Relatives. Thank You ! Comment Down !
